पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी में जुट चुकी है. कांग्रेस पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने का एक अवसर नहीं छोड़ रही है. अब पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. यहां पुलिस तक सुरक्षित नहीं है. पंजाब के CM मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड पर कहा कि इसमें किसी दल का कोई हाथ नहीं है ठोस सबूत मिले हैं तभी कोर्ट के आदेश पर CBI एक्शन ले रही है. ये बातें सचिन पायलट ने आज अमृतसर के दौरे के समय कहीं हैं.
इस दौरान उन्होंने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के नए अध्यक्ष परगट सिंह के साथ गोल्डन टेम्पल (श्री दरबार साहिब) में मत्था टेका और अरदास ली. अरदास के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि पंजाब में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब केवल पार्टी के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए बहुत अहम है.
पंजाब में CBI रेड पर भड़के CM मान, लगाया ED-CBI के गलत इस्तेमाल का आरोप
VIDEO | Amritsar: Punjab Congress in-charge Sachin Pilot says, “I had the privilege of visiting the Guru Nagri (the city of the Gurus), seeking blessings, and bowing my head in reverence. We hope and pray that the coming times bring better days and prosperity to Punjab. I have prayed for blessings so that we can successfully overcome the challenges before us. I am confident that when the elections take place in 2027, we will achieve great success.” On CBI raid at Punjab CM Mann’s camp office, he says, “This action has taken place following the orders of the High Court. I am deeply astonished that such extensive evidence has been recovered against someone working so closely with the Chief Minister. An investigation is necessary, and it is being conducted on the directions of the High Court. This is not happening at the behest of any political party or group. Such a major investigation only happens when there is concrete proof. A thorough and time-bound investigation must take place so that the public learns the truth.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2026
2027 में पार्टी को मिलेगी बड़ी सफलता
सचिन पायलट ने अरदास के बाद कहा, “मुझे गुरु नगरी (गुरुओं के शहर) जाने, आशीर्वाद लेने और श्रद्धा से सिर झुकाने का सौभाग्य मिला. हम उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि आने वाला समय पंजाब के लिए बेहतर दिन और खुशहाली लेकर आए. मैंने आशीर्वाद मांगा है ताकि हम अपने सामने मौजूद चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें. मुझे पूरा भरोसा है कि जब 2027 में चुनाव होंगे, तो हमें बड़ी सफलता मिलेगी.”
पंजाब सरकार पर साधा निशाना
पंजाब के CM मान के कैंप ऑफिस पर CBI की रेड पर भी पायलट ने प्रतिक्रिया दी है. पायलट ने कहा, ‘यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेशों के बाद हुई है. मुझे बहुत अचंभा है कि मुख्यमंत्री के इतने करीबी सहयोगी के खिलाफ इतने ठोस सबूत मिले हैं. जांच जरूरी है और यह हाई कोर्ट के निर्देशों पर की जा रही है. यह किसी राजनीतिक पार्टी या समूह के कहने पर नहीं हो रहा है. इतनी बड़ी जांच तभी होती है जब ठोस सबूत हों. एक गहन और समय-सीमा के भीतर जांच होनी चाहिए ताकि जनता को सच पता चल सके.”
पंजाब में चुनावी तैयारी तेज, परगट सिंह और सचिन पायलट ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा