[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक महिला ने खुद को PCS अफसर बताकर आम आदमी पार्टी (AAP) के जॉइंट सेक्रेटरी, जिला परिषद सदस्य और सरहिंद मार्केट कमिटी के चेयरमैन अमरिंदर सिंह मंडोफल से शादी की. शादी से पहले, महिला और उसके परिवार ने दावा किया था कि वह एक PCS अफसर है, अविवाहित है और उसकी उम्र असल उम्र से कम है. 

हालांकि, अपनी जांच-पड़ताल में अमरिंदर सिंह को पता चला कि महिला तलाकशुदा है और उसकी पहले भी शादी हो चुकी थी. उसका 18 साल का एक बेटा भी है. ऐसे सबूत भी मिले जिनसे पता चला कि उम्र कम दिखाने के लिए दस्तावेजों में छेड़छाड़ की गई थी. पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब पुलिस स्टेशन में महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला (FIR नंबर 240) दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

आप नेता ने लगाया ये आरोप

अमरिंदर ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरी जानकारी नहीं दी गई और नकली पहचान और दस्तावेजों का इस्तेमाल करके शादी की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद महिला कीमती गहने और अन्य सामान लेकर घर से फरार हो गई है. इसको लेकर अमरिंदर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. 

पुलिस ने महिला मनविंदर कौर समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया. आरोपियों में मनविंदर का भाई तरलोचन सिंह, मां वरिंदरजीत कौर, नरिंदर सिंह गोल्डी (मामा का बेटा), रूपिंदर कौर (भाभी) और गांव के पूर्व सरपंच सुरिंदर सिंह राणा शामिल हैं. सभी आरोपी तरनतारन जिले के भिखीविंड पुलिस स्टेशन क्षेत्र के सुरसिंह गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है.

शादी में शामिल हुए थे कई आप नेता

यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि फरवरी 2026 में हुई इस शादी में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता और जन-प्रतिनिधि शामिल हुए थे. इस समारोह में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सिंह सौंद समेत कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं. नेताओं के एक-दूसरे के साथ जश्न मनाने और भांगड़ा करने की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं. हालांकि अब ये मामला इन आरोपों के बाद और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

DA केस में पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, चीफ सेक्रेटरी तलब



Source link