[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब में वोटर लिस्ट के गहन पुनरीक्षण (SIR) पर पूर्व राजनयिक नवदीप सूरी ने चिंता जताई है. दरअसल, एसआईआर में उनकी कुछ जानकारियां मेल नहीं खा रही हैं, जिसके बाद से वह पूरी प्रक्रिया को लेकर चिंतित हैं. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और मिस्र में भारत के राजदूत और ऑस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त रह चुके नवदीप सूरी ने रविवार (23 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी परेशानी शेयर की है.

पूर्व राजनयिक ने लिखा, ‘‘प्रिय निर्वाचन आयोग, पंजाब में एसआईआर को लेकर अपना अनुभव साझा कर रहा हूं. मैं बूथ स्तर अधिकारी (BLO) के पास गया. मैंने अपना मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड जमा कराया तथा मुझे बताया गया कि सब कुछ ठीक है लेकिन आज मुझे एक स्वयंसेवक का संदेश मिला कि कुछ जानकारियां 2003 के एसआईआर से मेल नहीं खातीं.” 

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल

ड्यूटी के चलते साल 2003 में भारत में नहीं थे नवदीप पूरी

इसके बाद उन्होंने बीएलओ से बात की, जिसने उनसे नोटिस लेने को कहा. नवदीप सूरी ने आगे लिखा, “…और फिर मुझे ऐसे दस्तावेज लेकर दोबारा आने को कहा गया, जिनसे यह साबित हो कि मैं भारतीय नागरिक हूं, लेकिन यह नहीं बताया गया कि कौन से दस्तावेज लाने हैं. मैंने बताया कि मैं साल 2003 में भारत में नहीं था इसलिए उन्होंने प्रमाण के तौर पर मेरा पासपोर्ट मांगा है.”

‘तीन देशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, फिर भी नागरिकता साबित करना मुश्किल’

सूरी ने लिखा, “मेरे पास मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड के अलावा भी दस्तावेज हैं, लेकिन मैं यह सवाल पूछे बिना नहीं रह सकता कि अगर तीन देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद मुझे अपनी नागरिकता साबित करने में परेशानी हो रही है तो आम नागरिक का क्या होगा? शायद इसे ही ‘जीवन को आसान बनाना’ कहते हैं!”

‘ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल है सूरी का नाम’- पंजाब पुलिस

इस बारे में संपर्क किए जाने पर पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कहा कि सूरी का नाम मतदाता सूची से कभी नहीं हटाया गया और उनका नाम 13 अगस्त को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची में शामिल है. उन्होंने कहा कि सूरी को केवल नोटिस देकर कुछ दस्तावेज जमा करने को कहा गया था.

मित्रा ने कहा कि सभी अनिवार्य दस्तावेज मिलने के बाद उनका नाम मतदाता सूची में प्रकाशित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि सूरी का मतदाता पंजीकरण पहले भी अमृतसर में था और अब भी वहीं है. 

नवदीप सूरी को UAE में सम्मानित किया गया था

सूरी काहिरा, दमिश्क, वाशिंगटन, दार एस सलाम और लंदन में भारतीय राजनयिक मिशनों में सेवाएं दे चुके हैं और जोहानिसबर्ग में भारत के महावाणिज्य दूत भी रहे हैं. उनकी सेवाओं के सम्मान में संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति ने उन्हें देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद द्वितीय’ से सम्मानित किया था.

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया ‘रोल मॉडल’ तो भड़के चन्नी, बोले- ‘अपनी जुबान…’



Source link