[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पटियाला के विधानसभा क्षेत्र नाभा के विधायक देव मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस वायरल वीडियो के कारण वो चर्चा में हैं, जिसमें वो आज सुबह एक युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं. विवाद बढ़ने पर अब आम आदमी पार्टी के विधायक ने सफाई ही है.

विपक्षी नेताओं द्वारा युवक के साथ मारपीट के लगाए जा रहे आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए विधायक ने कहा कि इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने इस संबंध सोशल मीडिया पर एक वीडियो भई जारी की है.

सरबजीत सिंह खालसा ने HM को लिखा पत्र, झोटा केस में की CBI जांच की मांग

 

विधायक ने क्या कहा?

विधायक के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब उक्त युवक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था और उनकी गाड़ी से टकराने से बचा था. जब पुलिस और प्रशासनिक टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वो रुकने की बजाय भागने लगा. काफी पीछा करने के बाद उसे गलियों में घेरकर काबू किया गया.

उन्होंने बताया कि उक्त युवक के पास न तो कोई लाइसेंस था और न ही वाहन पर कोई नंबर प्लेट लगी हुई थी. पुलिस द्वारा इस बात की जांच की जा रही है कि वो नशा तस्करी या किसी अन्य गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल तो नहीं है.

विधायक ने यह भी कहा कि पंजाब को नशा-मुक्त बनाने और गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है. उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या नशा बेचने वालों के बारे में तुरंत सूचना दी जाए.

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि AAP विधायक अचानक ही एक युवक को एक किक मार रहे है और फिर उसपर घूंसे और थप्पड़ बरसाए. इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रही है. इसपर विपक्ष ने आरोप लगाया था कि एक मामूली सी मोटरसाइकिल टच हो जाने की घटना में विधायक तैश में आए और युवक कल लात और घूंसे बरसा दिए.

बता दें कि इससे पहले मार्च 2026 में देव मान ने लुधियाना के दुगरी इलाके में एक कार्यक्रम के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति को लात मारकर स्टेज से नीचे धकेल दिया था. उस समय भी वो काफी विवादों में आ गए थे.

 



Source link