फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ में आयुष्मान खुराना एक ऐसे पति प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जिसे बेहद समझदार, भरोसेमंद और परिवार को महत्व देने वाला दिखाया गया है। फिल्म के इसी रिश्तों वाले पहलू पर दैनिक भास्कर से खास बातचीत में वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह ने खुलकर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान तीनों एक्ट्रेसेस ने लॉयल पार्टनर, रिश्तों में भरोसा, रेड फ्लैग-ग्रीन फ्लैग, रिलेशनशिप सलाह और अपनी निजी सोच से जुड़े कई दिलचस्प जवाब दिए। साथ ही उन्होंने बताया कि तनावभरी जिंदगी में खुद को शांत कैसे रखती हैं और क्यों फैमिली एंटरटेनर फिल्में हमेशा लोगों के दिल के करीब रहती हैं। सवाल: अगर असल जिंदगी में आपको प्रजापति पांडे जैसा भरोसेमंद पति मिले तो आपका रिएक्शन क्या होगा?
जवाब/ वामिका गब्बी: ये तो बहुत पर्सनल बात होगी, इसलिए ज्यादा नहीं बताऊंगी। लेकिन अगर कोई इंसान सच में इतना सच्चा और भरोसेमंद हो, तो उसके साथ जिंदगी आराम से बिताई जा सकती है। सवाल: सारा, अगर आपको ऐसा परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिले तो सबसे पहले क्या सोचेंगी?
जवाब/ सारा अली खान: फिल्म में प्रजापति पांडे को बहुत ईमानदार और अच्छा इंसान दिखाया गया है। अगर असल जिंदगी में ऐसा कोई मिला, तो शायद मैं पहले यही सोचूंगी कि इतना परफेक्ट इंसान सच में हो सकता है या नहीं। सवाल: क्या आज के
