[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब के मानसा में ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने राजस्थान के सालासर से मुख्य शूटर अश्वनी को अरेस्ट कर लिया है. हालांकि इस मामले में अभी कोई FIR दर्ज नहीं हुई है क्योंकि परिवार ने अभी तक बयान दर्ज नहीं करवाए हैं. 

इससे एक दिन पहले आक्रोशित लोगों ने अश्विनी कुमार नाम के आरोपी हमलावर की दुकान पर जमकर तोड़फोड़ की थी. वहीं, मानसा के सिविल अस्पताल में भी भारी संख्या में लोगों का जमावड़ा रहा और उग्र भीड़ लगातार वहां प्रदर्शन करती रही.

यह भी पढ़ें: पंजाब में हलचल, CM मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू कांग्रेस में शामिल

परविंदर झोटा की हत्या के बाद मानसा में रोष

पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद गुसाईं भीड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के शहर में लगे होर्डिंग्स को फाड़ दिया है. इस मामले में मंगलवार, 13 अक्टूबर को बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह ने कहा था कि  मानसा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए और काउंटर इंटेलिजेंस समेत कई टीमों का गठन किया है. मेडिकल शॉप संचालक अश्वनी ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया था.

पुलिस अधिकारी ने बताया था कि अश्वनी के परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया गया है. इसके अलावा, आरोपी को फरार होने में मदद करने के शक में उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया है.

फेसबुक लाइव पर हुई परविंदर की हत्या

वारदात में इस्तेमाल किए गया हथियार लाइसेंसी पिस्टल होने की बात कही गई है. हालांकि, पिस्टल के बोर, उससे चली गोलियों की संख्या और लाइसेंस से संबंधित अन्य विवरणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. घटना के समय परविंदर सिंह झोटा फेसबुक पर लाइव वीडियो बना रहे थे. इसी दौरान वारदात हुई. पुलिस इस वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है, ताकि वारदात से जुड़े घटनाक्रम का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: ‘बेटे का संस्कार तब तक नहीं करूंगा जब तक…’, मानसा ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या पर बोले पिता



Source link