[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन अलीमा खान को उनके घर के बाहर से जबरदस्ती अरेस्ट कर लिया गया है. अलीमा लगातार इमरान के साथ हो रहे जेल में बर्ताव के खिलाफ आवाज उठा रही हैं. उन्होंने हाल ही में इस मुद्दे पर मुखर होकर अपनी बात कही थी. उसी के कुछ दिन बाद शहबाज सरकार की पुलिस ने यह एक्शन लिया है. 

लाहौर के डिप्टी कमिश्नर के मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर के तहत दिए गए आदेश के मुताबिक, अलीमा खान को 30 दिन के लिए हिरासत में या फिर गिरफ्तार रखा जा सकता है. आदेश में कहा गया कि आज डीसी लाहौर की अध्यक्षता में जिला खुफिया कमेटी की बैठक हुई थी जिसमें फैसला हुआ की शहर में शांति कायम करने के लिये इमरान खान की बहन अलीमा खानम को हिरासत में लिया जाए.

फिलहाल कहां ले गए जानकारी नहीं

खबर है कि पंजाब पुलिस ने अलीमा खान को उनके घर के बाहर से जबरदस्ती हिरासत में लिया है. अभी यह जानकारी नहीं मिली है, वह और उनके ड्राइवर किस जगह पर ले जाए गए हैं. साथ ही उनकी गिरफ्तारी की वजह की भी जानकारी नहीं मिल पाई है. उनके समर्थन मांग कर रहे हैं, उनके परिवार और कानूनी प्रतिनिधियों को उनके ठिकाने, उन्हें हिरासत में लेने के कानूनी आधार और उस मामले के बारे में बताया जाए, जिसके तहत उन्हें अरेस्ट किया गया है. 

पीटीआई के लॉन्ग मार्च से पहले कार्रवाई

अलजजीरा ने पीटीआई पंजाब प्रवक्ता हवाले से बताया है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बहन को 27 सितंबर को होने वाले पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के लॉन्ग मार्च से पहले लाहौर में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है. 

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का कहना है कि इससे पहले पुलिस ने 27 सितंबर को होने वाले पीटीआई के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को अरेस्ट में लिया था. उनकी मुख्य मांग इमरान खान की तुरंत रिहाई है. वह अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. 

प्रोटेस्ट को लेकर इस्लामाबाद पुलिस अलर्ट
इधर प्रोटेस्ट को देखते हुए इस्लामाबाद पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए कार्रवाई को तेज कर दिया है. उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेने और प्रदर्शन से जुड़ी गड़बड़ी की किसी भी योजना को रोकने के प्लान के लिए इस्लामाबाद के सेंट्रल पुलिस ऑफिस में बैठक की है. डॉन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि संबंधित पुलिस अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया. इंतजामों पर चर्चा की. राजधानी की पुलिस विरोध प्रदर्शन के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है. इसमें पार्टी की तैयारियों और उसके नेताओं, कार्यकर्ताओं और एक्टिविस्ट की गतिविधियां शामिल हैं.



Source link