[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पानीपत के डाहर गांव में सोमवार को एक पुलिस ASI के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी तोड़ने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ASI गांव में एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान महिला के परिजनों ने उसे पकड़ लिया. देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल ASI को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया.

मामले में महिला की सास परमेश्वरी ने ASI और अपनी बहू के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दी है. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि ASI और उसकी बहू के बीच प्रेम संबंध हैं. इतना ही नहीं, उसने आरोप लगाया कि ASI के कहने पर उसकी बहू बेटे जोगिंद्र को नशीली और नींद की गोलियां देती थी, जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई और वह पैरालाइज्ड हो गया.

25 साल पहले हुई थी शादी, 10 साल की एक बेटी भी

डाहर गांव निवासी परमेश्वरी ने SP ऑफिस में दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे बेटे जोगिंद्र की करीब 25 साल पहले हांसी के उगालन गांव निवासी बिंदो से शादी हुई थी. दोनों की 10 साल की एक बेटी भी है. शिकायत के अनुसार, परिवार के रिश्ते में लगने वाला सीता राम झज्जर पुलिस में ASI के पद पर तैनात है और सोनीपत के जोली गांव का रहने वाला है. उसका उनके घर अक्सर आना-जाना था. रमेश्वरी का आरोप है कि इसी दौरान सीता राम ने उसकी बहू बिंदो को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. इसके बाद दोनों के बीच कथित रूप से संबंध बन गए.

हरियाणा: कॉलेज मान्यता विवाद पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश का आरोप

परमेश्वरी ने शिकायत में आरोप लगाया कि ASI सीता राम और उसकी बहू बिंदो ने मिलकर जोगिंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रची. आरोप है कि दोनों जोगिंद्र को शराब में नशीली और नींद की गोलियां मिलाकर देने लगे. लगातार नशे और नींद की गोलियां दिए जाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह पैरालाइज्ड हो गया.

शिकायत के मुताबिक, परिवार जोगिंद्र को इलाज के लिए दिल्ली के एक बड़े अस्पताल लेकर गया. वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने कथित तौर पर अत्यधिक नशे और नींद की गोलियों को उसकी हालत का कारण बताया. परिवार ने डॉक्टर की पर्ची भी अपने पास रख ली. परमेश्वरी का आरोप है कि इसके बाद उसकी बहू ने अस्पताल और घर में हंगामा किया और जोगिंद्र का इलाज बीच में ही रुकवा दिया.

ASI के खिलाफ कार्रवाई की मांग

परमेश्वरी ने SP कार्यालय में शिकायत देकर ASI सीता राम और अपनी बहू बिंदो के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, सोमवार को हुई मारपीट और ASI की गाड़ी तोड़े जाने की घटना को लेकर भी पुलिस कार्रवाई का इंतजार है. इसराना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिराम ने बताया कि उनके पास अस्पताल या किसी अन्य माध्यम से झगड़े की कोई सूचना नहीं पहुंची है. मामले में शिकायत और सामने आए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

गुरुग्राम: विदेश में बैठे गैंगस्टर के 3 गुर्गे गिरफ्तार, 2 विदेशी पिस्टल भी बरामद



Source link