बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने दो दिवसीय ऋषिकेश दौरे के दौरान आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आईं। वह साड़ी पहनकर और चेहरे पर पीला गमछा ओढ़कर स्कूटी से जानकी सेतु पार करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे लगाए। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली। रवीना टंडन परमार्थ निकेतन पहुंचीं, जहां उन्होंने कथा श्रवण किया, गंगा आरती में हिस्सा लिया और गौ पूजन किया। पूरे प्रवास के दौरान वह भक्ति और आध्यात्मिक गतिविधियों में लीन नजर आईं। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती का आशीर्वाद भी लिया। अब जानिए रवीना ने क्या-क्या किया… 1. स्कूटी पर घूमीं, लगाए जयकारे बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन का ऋषिकेश दौरे का सबसे चर्चित पल तब रहा, जब वह साड़ी पहनकर और चेहरे पर पीला गमछा ओढ़े स्कूटी से जानकी सेतु पार करती नजर आईं। गंगा तट और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए उन्होंने ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे भी लगाए। उनका यह सादा और आध्यात्मिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने उनके व्यवहार की सराहना की और कई लोगों ने उनके वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए। 2. प्रशंसकों के साथ खिंचवाईं सेल्फी रवीना टंडन को स्कूटी पर देखकर जानकी सेतु और आसपास के इलाके में लोगों की भी
