एक्टर प्रकाश राज रामायण और भगवान को लेकर दिए बयान को लेकर विवादों में घिर गए और उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर प्रकाश राज का केरल लिटरेचर फेस्टिवल (KLF) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर बच्चों द्वारा लिखी एक काल्पनिक रामायण की कहानी सुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। राज ने कहा कि भगवान राम, लक्ष्मण और सीता दक्षिण की ओर जा रहे थे। रास्ते में जंगल देखकर लक्ष्मण ने खुशी जताई। इस पर राम ने कहा कि यह किसी का खेत है। लक्ष्मण ने पूछा कि वहां लगे फल खाए जा सकते हैं या नहीं। राम ने जवाब दिया कि भूख लगने पर फल खा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब वे फल खाने लगे, तब शूर्पणखा और रावण वहां पहुंचे। शूर्पणखा ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन रावण ने कहा कि वे भूखे हैं, उन्हें खाने दिया जाए और बाद में बात की जाएगी। प्रकाश राज के मुताबिक, फल खाने के बाद राम ने लक्ष्मण से कहा कि कुछ आदिवासी आए हैं। इस पर रावण ने जवाब दिया कि वो मालिक हैं। इसके बाद बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा। कहानी में GST और छूट का जिक्र
प्रकाश राज ने अपनी कहानी में GST का संदर्भ भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि राम ने फल खाने के बाद पैसे देने की बात कही। इस पर शूर्पणखा ने हिसाब लगाकर 2000 डॉलर GST सहित बताए। राम और लक्ष्मण ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद रावण ने 20% छूट देने की बात कही, लेकिन तब
