Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


लुधियाना के डाबा इलाके से रिश्तों को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक महिला पर आरोप है कि वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिनदहाड़े अपनी ही तीन साल की बेटी को जबरन अपने साथ ले गई. इस दौरान बच्ची को बचाने की कोशिश करने वाली उसकी 12 वर्षीय चचेरी बहन के साथ भी कथित तौर पर बेरहमी की गई. पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है.

बच्ची द्वारा आरोप को रोकने पर स्कूटी से 50 मीटर तक घसीटा

जानकारी के अनुसार, महिला और उसका प्रेमी स्कूटी पर सवार होकर मौके पर पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने तीन साल की बच्ची को जबरन उठाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की. इसी दौरान बच्ची की 12 वर्षीय चचेरी बहन ने साहस दिखाते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया और बच्ची को बचाने की कोशिश की. आरोप है कि महिला ने पहले किशोरी को थप्पड़ मारे. इसके बाद भी जब उसने बच्ची को नहीं छोड़ा, तो आरोपी स्कूटी तेज रफ्तार से भगाते हुए उसे करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गए.

‘पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य’, DA विवाद के बीच चीमा का दावा

हादसे में 12 साल की बच्ची के हाथ औप पैरों में आई गंभीर चोंटे

इस घटना में 12 वर्षीय बच्ची के हाथ और पैरों पर चोटें आई हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. बताया जा रहा है कि संबंधित महिला के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है. यह पूरी घटना डाबा रोड क्षेत्र में हुई थी. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला



Source link