Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक सनसनी वारदात सामने आ रही है. यहां के एक स्कूल में महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी ने टीचर को बचाने के प्रयास किए, लेकिन हत्यारे ने उन्हें चाकू से डराया.

आरोपी ने एक के बाद कई वार महिला पर किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. दिल दहला देने वाली ये घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

पानीपत: नवजात को सड़क पर फेंका, आरोपी मां पर एक्शन

पहले टीचर से मिलने की बात कही, फिर की हत्या

यह घटना फरीदाबाद के सिकरोना गांव की है. सोमवार (3 अगस्त) को संध्या नाम की महिला गांव सिकरौना में एक सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीचर थी. आज वह स्कूल में थी तभी एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर पहुंचा और टीचर से मिलने की बात कही, जिसके बाद टीचर जैसे ही गेट पर मिलने के लिए पहुंची तो आरोपी ने उसकी गर्दन पर शरीर पर दनादन चाकुओं से वार कर दिए. शोर सुनकर स्कूल संचालक उनको बचाने के लिए पहुंचे, लेकिन आरोपी उनकी तरफ भी चाकू लेकर दौड़ पड़ा, जिससे अधिकारी पीछे हट गए और आरोपी को देखते रहे. 

हत्या कर मौके से फरार हुआ आरोपी

महिला की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. इस हमले में महिला टीचर की मौत हो गई. सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे स्कूल के गेट के पास खड़ा है. एक दो बच्चे पानी के लिए क्लास से अंदर बाहर कर रहे. जैसे ही महिला टीचर युवक से मिलने के लिए पहुंचती है वैसे ही युवक महिला पर चाकू से हमला करना शुरू कर देता है. एक स्कूल अधिकारी महिला को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन वो मदद नहीं कर पाता और न ही अन्य कोई वीडियो में मदद के लिए आता दिखाई दे रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. इस मामले ने एक बार फिर से स्कूल में टीचर और बच्चों की सुरक्षा के मुद्दे को उठा दिया है. दिनदहाड़े इस तरह की वारदात को अंजाम देना आरोपी के बेखौफ मंसूबों को दिखाता है, जिसे कानून का भय नहीं है. 

मोनू मानेसर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार

 

Input By : लता गौतम



Source link