Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


हरियाणा में फरीदाबाद के सिकरौना इलाके में स्थित एक स्कूल में घुसकर एक महिला टीचर की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम में आरोपी सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की एक सीसीटीवी भी सामने आई थी,  जिसके बाद हरकत में आई क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को महज कुछ घंटे में ही धर दबोचा. 

फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. इस घटना से दहशत फैल गयी थी.

यह भी पढ़ें: ‘सबसे ज्यादा मेडल हरियाणा से, लेकिन कॉमनवेल्थ की जिम्मेदारी गुजरात को’, हुड्डा ने जताई नाराजगी

क्या है पूरा मामला ?

सहायक पुलिस आयुक्त, अमन यादव (क्राइम) ने बताया कि 3 अगस्त को सुबह के समय गांव सिकरौना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक महिला को चाकू मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. जिस संबंध में मृतका के पति विकास की शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई.

उन्होंने आगे बताया कि घटना की गंभीरता के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने अपने सोर्स एक्टिव किये. एवीटीएस सिकरौना की टीम ने तकनीकी सहायता व सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मामले में सफलता हासिल की और सूचना के 2 घंटे के अंदर ही गांव कोट फरीदाबाद निवासी अमित (21) को काबू कर लिया. वह दूध बेचने का काम करता है.

प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते वक्त हुई थी जान-पहचान 

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि करीब 2 वर्ष पहले मृतका उसके गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी. इस दौरान ही उसकी महिला से जान पहचान हुई थी और उनकी आपस में बातचीत होती थी. महिला उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी परंतु वह बार-बार महिला का पीछा करता था. महिला ने उसको कहा था कि केस कर देगी और मृतका ने आरोपित से बात करनी बंद कर दी थी. जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था.

 3 अगस्त को सुबह के समय,मोटरसाइकिल से सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर गया और स्कूल के अंदर उसने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और हत्या कर मौका से भाग गया. आरोपित को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: फरीदाबाद: टीचर को क्लास से निकालकर 30 बार मारा चाकू, 40 सेकंड में ले ली जान



Source link