हाल ही में वडोदरा में 29 साल के स्टेट रिजर्व पुलिस (SRP) जवान की ट्रेनिंग के बाद अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। परेड के बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की थी। अस्पताल ले जाते समय हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। भारत में हार्ट डिजीज अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं है। कम उम्र के लोग भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (WHF) के मुताबिक, दिल की बीमारियों से हर साल भारत में करीब 28 लाख लोगों की मौत होती है। ‘वर्ल्ड हार्ट फाउंडेशन’, ‘ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज’ और ‘इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च’ (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कुल मौतों में करीब 28% हिस्सेदारी कार्डियोवस्कुलर डिजीज की है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि हार्ट के किन संकेतों को समय रहते पहचानना चाहिए। साथ ही यह भी कि हमारी रोजमर्रा की आदतें हार्ट हेल्थ को कैसे प्रभावित करती हैं। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज समझेंगे कि हार्ट क्या है और ये कैसे काम करता है। साथ ही जानेंगे कि- सवाल- दिल क्या है? जवाब- दिल यानी हार्ट शरीर का एक स्ट्रॉन्ग मसल पंप है। यह लगभग हमारी मुट्ठी जितना बड़ा होता है। यह सीने के बीच, थोड़ा बाईं ओर होता है। हार्ट में चार चैम्बर होते हैं। ऊपर के दोनों चैम्बर्स को ‘एट्रियम’ कहते हैं और नीचे के चैम्बर्स को ‘वेंट्रिकल’ कहते हैं। हार्ट कैसे काम करता है? सवाल- दिल क्यों बीमार
