मार्च 2026 में ‘यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी’ में एक स्टडी पब्लिश हुई। इसके मुताबिक, रोज 11 मिनट ज्यादा नींद और 5 मिनट एक्स्ट्रा एक्सरसाइज से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम 10% तक कम हो सकता है। BW हेल्थकेयर की रिपोर्ट ‘बीट बाई बीट 2025’ के मुताबिक, दुनियाभर में हार्ट अटैक से होने वाली मौतों में 20% भारत में होती हैं। इसका मतलब है कि हमें ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इसलिए ‘फिजिकल हेल्थ’ में आज हार्ट डिजीज पर आई नई स्टडी की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे- सवाल- हार्ट हेल्थ से जुड़ी इस नई स्टडी में क्या पता चला है? जवाब- इस स्टडी में ये मुख्य बातें पता चलीं- हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क 10% कम होगा, अगर- हार्ट हेल्थ और लाइफस्टाइल का सीधा कनेक्शन सवाल- सिर्फ 11 मिनट एक्स्ट्रा नींद से हार्ट डिजीज का रिस्क कैसे कम होता है? जवाब- 11 मिनट कोई जादुई संख्या नहीं है, लेकिन यह शरीर में एक ‘पॉजिटिव चेन रिएक्शन’ शुरू करती है। इससे ये बदलाव होते हैं- ब्लड प्रेशर में सुधार- नींद के दौरान शरीर ‘नॉक्टर्नल डिप’ (BP कम होना) मोड में जाता है। 11 मिनट ज्यादा नींद से हार्ट की ब्लड वेसल्स को आराम करने का ज्यादा समय मिल जाता है। स्ट्रेस में कमी- थोड़ी ज्यादा नींद से स्ट्रेस कम होता है। इससे स्ट्रेस हॉर्मोन ‘कोर्टिसोल’ घटता है, जिससे हार्ट पर दबाव कम पड़ता है। शुगर कंट्रोल- इससे ‘इं
