[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब के फिरोजपुर के जीरा के नजदीकी गांव मनसूरवाल कलां से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीन के विवाद को लेकर झगड़े में एक ताऊ ने अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसकी सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है. वहीं पुलिस ने मोके पर पहुंचकर मामले की जांच भी शुरू कर दी है.

जमीन को लेकर ताऊ ने लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

जानकारी के अनुसार ताऊ जसमिंदर सिंह का अपने 27 वर्षीय भतीजे गुरविंदर सिंह के साथ कुछ मरले जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी रंजिश के चलते आज सुबह जसमिंदर सिंह ने अपने लाइसेंसी हथियार से अपने सगे भतीजे पर गोलियां चला दीं. गोली लगने से गुरविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जसमिंदर सिंह मौके से फरार हो गया.

मृतक के परिवार वालों ने आरोपी जसविंदर सिंह पर यह आरोप लगाया है कि उसने साल 2007 में अपने साले की भी गोली मारकर हत्या की थी और वे काफी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है. साले की हत्या के बाद पुलिस ने शिकायतों के बाद जसविंदर से उसकी रिवॉल्वर ले ली थी, लेकिन वे बाद में किसी तरह से उसे वापस ले आया.

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर किया मां का बयान दर्ज

इस पूरी वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें घटना से जुड़ी तस्वीरें कैद हुई हैं. थाना सदर जीरा के एसएचओ गुरप्रीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं मृतक की मां का बयान भी दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

चंडीगढ़ में हरपाल चीमा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पहुंचे सचिन पायलट

Input By : सनी चोपड़ा



Source link