Site icon haryananews247

फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन:राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले

​दिग्गज तमिल डायरेक्टर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उनके निधन का कारण उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2004 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। 40 से ज्यादा फिल्में निर्देशित कीं भारतीराजा ने 1977 में फिल्म ’16 वयाथिनिले’ से डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने चार दशक से अधिक लंबे करियर में 40 से ज्यादा फिल्मों का डायरेक्शन किया। तमिल सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ‘इयक्कुनर इमयम’ की उपाधि भी मिली। उनकी प्रमुख फिल्मों में ‘किझाके पोगुम रेल’, ‘सिगप्पु रोजक्कल’, ‘अलैगल ओइवथिल्लई’, ‘काधल ओवियम’ और ‘मुधल मरियाथाई’ शामिल हैं। भारतीराजा ने अपने करियर में ‘सोलवा सावन’ (1979), ‘रेड रोज’ (1980) और ‘सवेरे वाली गाड़ी’ (1986) जैसी कुछ हिंदी (बॉलीवुड) फिल्में भी डायरेक्ट की थीं। बता दें कि फिल्म ‘रेड रोज’ में राजेश खन्ना और पूनम ढिल्लों ने मुख्य किरदार निभाए थे। डायरेक्टर के तौर पर उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मींडम ओरु मारियाथाई’ थी, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। भारतीराजा ने कई फिल्मों में एक्ट  

Exit mobile version