Site icon haryananews247

फिल्म काला हिरण को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा का दावा:सलमान को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था; इसलिए बीच में फिल्म छोड़ी

​फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर एक्टर सोनू मिश्रा ने दावा किया है कि फिल्म में सलमान खान का किरदार निभाने के लिए पहले उन्हें चुना गया था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही प्रोजेक्ट छोड़ दिया। यूट्यूब चैनल झलको चूरू को दिए इंटरव्यू में सोनू ने बताया कि अप्रैल 2026 में उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने इस फिल्म के लिए कॉन्टैक्ट किया था। सलमान से जुड़ा प्रोजेक्ट होने की वजह से उन्होंने तुरंत हामी भर दी। हालांकि, शूटिंग शुरू होने के बाद उन्हें लगा कि फिल्म में सलमान को नेगेटिव तरीके से दिखाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा कि वहां फिल्म बनाने के नाम पर उस बड़े स्टार (सलमान) को एकतरफा टारगेट किया जा रहा था। वो भी काफी नेगेटिव ढंग से। मैंने मेकर्स से कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट दिखाइए। मेरा किरदार क्या होगा, वो बताइए। मगर उन्होंने मुझे कुछ नहीं बताया।’ उन्होंने दावा किया कि कोर्टरूम सीन्स और वकीलों की बहस सुनकर उन्हें महसूस हुआ कि फिल्म का नैरेटिव बायस्ड है। इसी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला किया। सोनू ने यह भी आरोप लगाया कि मेकर्स ने उनसे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए शूटिंग वीडियो हटाने को कहा था। सलमान की ओर से मिले लीगल नोटिस को फाड़ा फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की ओर से मिले लीगल  

Exit mobile version