Site icon haryananews247

फेमिना मिस इंडिया 2026 की विनर साध्वी सतीश सैल बोलीं:अब इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने की तैयारी, ‘धुरंधर’ देखने की इच्छा जताई

​भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का ताज अपने नाम किया, जबकि महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और डॉ. श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं हैं। तीनों विजेताओं ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में अपनी जर्नी, चुनौतियों और आगे के प्लान साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि यह सफर सिर्फ एक खिताब तक सीमित नहीं, बल्कि खुद को बेहतर बनाने का अनुभव रहा है। साथ ही इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को रिप्रेजेंट करने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आगे बढ़ने की इच्छा भी जताई है। इस जीत के बाद कैसा महसूस हो रहा है और क्या यह सपना बचपन से था या आपने बाद में इसे चुना? साध्वी सतीश सैल- मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि ये जर्नी अब आगे कहां जाएगी। जब मेरा नाम अनाउंस हुआ, तो मैं शॉक और सरप्राइज में थी। ये एक सपना था, लेकिन मैंने इसे बाद में एक कॉन्शियस डिसीजन के तौर पर चुना और इसके लिए मेहनत की। राजनंदिनी पवार- मैं इस मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने का सपना लेकर आई थी और आज खुशी है कि मैं उस दिशा में आगे बढ़ रही हूं। श्री अद्वैता- मेरे लिए यह हमेशा से एक लक्ष्य था। मैंने पढ़ाई पूरी करने के बाद तय किया था कि मुझे इस मंच पर आकर खुद को साबित करना है। इस पूरे सफर में सबसे बड़ी चुनौती क्या रही और आपने उससे क्या सीखा? साध्वी सतीश स  

Exit mobile version