Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


बांकीपुर में आरजेडी की हार पर तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने नसीहत दी है. बुधवार (05 अगस्त) को बयान देते हुए साधु यादव ने कहा कि नहीं सुधरे तो और बुरा हाल होगा. हार के पीछे उन्होंने कारण बताया कि नेता सीरियस नहीं हैं. अगर सीरियस रहते तो वोट जरूर आता

साधु यादव ने कहा, “प्रशांत किशोर की जीत नहीं हुई है, बांकीपुर की जनता ने बीजेपी और विपक्ष को दोनों को सबक सिखाने के लिए प्रशांत किशोर को वोट दे दिया. एक बांकीपुर से पूरे बिहार को तुलना करने की जरूरत नहीं है.”

इस सवाल पर कि आरजेडी को 14 के करीब वोट आया, ये हालत क्यों हुई? इस पर साधु यादव ने कहा कि नेता (तेजस्वी यादव) सीरियस नहीं हैं. सीरियस रहेंगे तो वोट 14 हजार क्यों आएगा, 74 हजार आता, लेकिन नेता सीरियस नहीं हैं. 

‘रोज 2000 लोगों से मिलें…’

साधु यादव से सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव को क्या करना चाहिए. इस पर कहा, “उनसे पूछिए… रोज 2000 लोगों से मिलें.” पूछा गया कि सब्जीबाग जैसे इलाके से आरजेडी को वोट नहीं मिला. इस पर साधु यादव ने कहा कि देखिए जो लोग कहते हैं बांकीपुर में मुसलमान का वोट नहीं है. बेकार के लोग तुल दे रहे हैं. लगता है कि हमलोग विदेश से आए हैं. मंदिर हो, चकारम हो, बुद्धा कॉलोनी हो, करबिगहिया हो, मंदिरी हो, मीठापुर हो, सब पता है कि कहां वोट है और कहां नहीं है.

यह भी पढ़ें- नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया

रोहिणी का किया समर्थन

तेजस्वी यादव पर साधु यादव ने हमला करते हुए कहा कि चुनाव की घोषणा हुई और ये विदेश चले गए. नतीज तो खराब होगा ही. पूछा गया कि जिस तरह से रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है. उन्होंने सवाल उठाया है. इस पर कहा कि बिल्कुल रोहिणी ने ठीक कहा है. उसने ठीक सवाल किया है. नहीं सुधरे तो और बुरा हाल होगा.

मृत्युंज तिवारी और शिवचंद्र राम जैसे नेताओं के पार्टी (आरजेडी) से अलग होने पर कहा कि इन लोगों को सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन इन्हीं लोगों को आउट कर दिया गया. पार्टी में दीमक लगा है. उसको निकालना पड़ेगा. मृत्युंजय तिवारी ने जो भी आरोप लगाया वो सही है. 

यह भी पढ़ें- बांकीपुर: हार के बाद BJP की बड़ी बैठक, CM सम्राट भी रहे, क्या हुआ?



Source link