Site icon haryananews247

बीच सड़क पर नीतू कपूर और रणबीर ने किया डांस:साथ में पोज भी दिए, मां ने बेटे को गले लगाकर किया किस

​एक्ट्रेस नीतू कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर बुधवार को एक साथ पब्लिकली डांस करते नजर आए। यह वीडियो तब का है जब दोनों मुंबई में एक साथ स्पॉट हुए और पैपराजी को पोज दिए और डांस स्टेप्स भी करते दिखे। नीतू ने बेटे को गले लगाया और उनके गाल पर प्यार से किस किया। इस दौरान रणबीर ब्लू डेनिम जींस और लेमन कलर की शर्ट में दिखे, जबकि नीतू डेनिम जींस, व्हाइट-ब्लू शर्ट और ब्लेजर में नजर आईं।
दोनों के इस अंदाज पर यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए उनकी जोड़ी और बॉन्डिंग की तारीफ की है। नीतू कपूर फिल्म ‘दादी की शादी’ में आएंगी नजर गौरतलब है कि नीतू कपूर (नीतू सिंह) 70-80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस रही हैं और उन्होंने ‘अमर अकबर एंथोनी’, ‘दीवार’ और ‘धर्मवीर’ जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। 67 की उम्र में भी वे फिल्मों में एक्टिव हैं। जल्द ही वो फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आएंगी, जो 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह कपिल शर्मा के साथ मुख्य भूमिका में हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म से नीतू की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं।
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे और यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वे संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव  

Exit mobile version