Site icon haryananews247

बेटे की कब्र पर जाकर फूट-फूटकर रो पड़ीं सेलिना जेटली:पोछा लगाया, तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया गईं, कहा- मुझे 3 बच्चों से मिलने नहीं दिया

​एक्ट्रेस सेलिना जेटली के लिए बीते कुछ महीने बेहद तकलीफदेह रहे। भाई की यूएई में गिरफ्तारी से लेकर तलाक की प्रोसेस। अब एक्ट्रेस के तलाक की हियरिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसके सिलसिले में वो इन दिनों ऑस्ट्रिया में हैं। यहीं उनके बेटे की कब्र भी है। ऑस्ट्रिया में एक्ट्रेस अपने बेटे की कब्र पर गईं और फूट-फूटकर रोती दिखीं। सेलिना जेटली ने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से कब्रिस्तान का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें लिखा था, ‘तलाक की हियरिंग के लिए ऑस्ट्रिया में बीते पिछले 2 हफ्ते बेहद ब्रूटल थे। जिस इकलौते बच्चे से मैं मिल पाई वो था दिवंगत शमशेर। जज के सामने पेश होने के बावजूद मेरे बच्चे घर नहीं लाने दिए गए।’ ‘मुझे मेरे 3 बच्चों को देखने भी नहीं दिया गया। जिन्हें मैंने जन्म दिया और जिनके लिए मैंने कुर्बानियां दीं। मेरे बच्चों को बहकाया जा रहा है और मेरे खिलाफ किया जा रहा है, मेरे बचे हुए प्री मैरिटल एसेट्स को छीनने लेने के लिए। आशा है मुझे चोट पहुंचाने से उसे राहत मिले, दुर्भाग्य से ये सारी चीजें हमारे बच्चों के लिए हमेशा के लिए एक जख्म बन जाएंगी।’ इस वीडियो के अलावा कैप्शन में सेलिना ने लिखा है, ‘मेरे पास दुनिया को अपना एक मां के रूप में दर्द दिखाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था, इसलिए मुझे यह दिल तोड़ देने वाला वीडियो शेयर करना पड़ा। पिछले कुछ हफ्  

Exit mobile version