Site icon haryananews247

बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे:जंगल सफारी का उठाया लुत्फ, हाथी के साथ खिंचवाई तस्वीर

​बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे। उनके आगमन से पर्यटकों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। अभिनेता ने कॉर्बेट के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों का करीब से अनुभव लेने के लिए जंगल सफारी का आनंद लिया। सफारी के दौरान चंकी पांडे ने कॉर्बेट के समृद्ध जैव विविधता वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने यहां के प्राकृतिक वातावरण, घनी हरियाली, वन्यजीवों की उपस्थिति और शांत माहौल की सराहना की। अभिनेता ने कहा कि कॉर्बेट का प्राकृतिक सौंदर्य और वन संपदा देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती है। हाथी के साथ खिंचवाई तस्वीर
अभिनेता ढिकुली क्षेत्र भी पहुंचे, जहां उन्होंने हाथी सफारी से जुड़े एक महावत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय बातचीत हुई और चंकी पांडे ने महावत और उसके हाथी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उनका सहज और मिलनसार व्यवहार वहां मौजूद लोगों को काफी पसंद आया। पर्यटकों में दिखा उत्साह
जैसे ही लोगों को चंकी पांडे के क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिली, उन्हें देखने और उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अभिनेता ने भी अपने प्रशंसकों का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान पर्यटकों में खासा उत्साह देखा गया। ढिकुली क्षेत्र में पर्यटकों के साथ ली सेल  

Exit mobile version