पहले शॉट में 17 रीटेक, डायरेक्टर की फटकार और शिमला लौट जाने के ताने से रुबीना दिलैक ने करियर की शुरुआत में अपमान और संघर्ष झेले। बाद में एक प्रोड्यूसर की कथित धोखाधड़ी से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ और घर-कार बेचनी पड़ी। ब्रेकअप हुआ तो डिप्रेशन में चली गईं। सुसाइड तक के ख्याल आए। मुश्किलों का सामना करते हुए रुबीना ने खुद को संभाला। आज वह टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस में शुमार हैं और बिग बॉस 14 जीतने के बाद खतरों के खिलाड़ी 15 तक पहुंची हैं। आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं रुबीना दिलैक के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें। पढ़ाई के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहीं रुबीना दिलैक ने शुरुआती पढ़ाई शिमला पब्लिक स्कूल और सेंट बेड्स कॉलेज से की। उनके पिता लेखक हैं और हिंदी में कई किताबें लिख चुके हैं। स्कूल और कॉलेज के दिनों में रुबीना पढ़ाई के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में सक्रिय रहीं। वह राष्ट्रीय स्तर की डिबेट चैंपियन रह चुकी हैं। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन किया। इसमें राजनीति विज्ञान भी उनका विषय था। एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने कई ब्यूटी कॉन्टैस्ट में हिस्सा लिया। 2006 में उन्हें ‘मिस शिमला’ और 2008 में ‘मिस नॉर्थ इंडिया’ का खिताब मिला। IAS बनने का सपना था, ऑडिशन ने बदल दी जिंदगी रुबीना दिलैक का सपना भारतीय प्रशासनिक
