Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


‘गजनी’ और ‘लगान’ जैसी बेहतरीन फिल्मों के अभिनेता प्रदीप रावत ने मंगलवार को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था. ब्लड कैंसर से वो जिंदगी की जंग हार गए और उनका 74 साल की उम्र में निधन हो गया. उनके निधन की खबर आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी. कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अब सलमान खान ने भी एक्टर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है.

सलमान बोले- ‘भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए हैं…’

प्रदीप रावत के साथ सलमान खान एक अच्छा रिश्ता शेयर करते थे. दोनों एक्टर ने साथ में भी काम किया था. प्रदीप रावत के निधन से सलमान खान भी भावुक नजर आए. उन्होंने दिवंगत एक्टर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है. साथ में लिखा, ‘भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए हैं. भगवान आपकी आत्मा को शांति दें.’ सलमान ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें दो अन्य एक्टर्स भी नजर आ रहे हैं. 

भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले ही पूरी हुई पार्ट 2 की आधी शूटिंग, रणबीर ने सनी देओल के रोल पर दिया बड़ा अपडेट

इन फिल्मों में सलमान-प्रदीप ने किया था साथ में काम

सलमान खान और प्रदीप रावत एक दूसरे को लम्बे वक्त से जानते थे. दोनों के बीच रिश्ता 80 के दशक से था. प्रदीप ने सलमान खान के साथ साल 1990 की फिल्म ‘बागी’ में काम किया था. इसके बाद वो सलमान की अन्य फिल्मों ‘पत्थर के फूल’ (1991) और ‘संगदिल सनम’ (1994) में भी नजर आए थे. 

आमिर खान सहित ये सेलेब्स पहुंचे अंतिम संस्कार में

बुधवार शाम को प्रदीप रावत का मुंबई के गोरेगांव वेस्ट के शमशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया. उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए सुपरस्टार आमिर खान पहुंचे थे. उनके अलावा अशोक पंडित, अखिलेंद्र मिश्रा, एक्ट्रेस रुहानिका धवन, रजा मुराद, दया शंकर पांडे, अमीन हाजी सहित कई सेलेब्स ने भी उन्हें अंतिम विदाई दी.

छोटे पर्दे से एक्टिंग डेब्यू, बड़े पर्दे पर भी छाए

प्रदीप रावत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के लोकप्रियत धारावाहिक ‘महाभारत’ से की थी. बीआर चोपड़ा द्वारा बनाए गए इस ऐतिहासिक धारावाहिक में उन्होंने ‘अश्वत्थामा’ का किरदार निभाया था. हिंदी सिनेमा के अलावा उन्होंने भोजपुरी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा की फिल्मों में भी काम किया था.

ये भी पढ़ें: पाई-पाई को मोहताज हुआ 100 से ज्यादा फिल्में करने वाला एक्टर, वृद्धाश्रम में गुजर रही जिंदगी, CM विजय से है खास रिश्ता





Source link