Thursday, 06 Aug 2026
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7
Click on the Edit Content button to edit/add the content.


पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है. इसी क्रम में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी को घेरते हुए दोनों दलों को एक ही थैली का चट्टा बट्टा बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत बनाने की अपील की है.

‘किसी लहर के भरोसे नहीं बल्कि बूथ की मजबूती से होगी जीत’

अपने 10 दिन के पंजाब दौरे के दौरान फतेहगढ़ साहिब में ‘हर बूथ, कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए भूपेश बघेल ने कहा, ”पंजाब में इस बार पंचकोणीय चुनाव होने जा रहे हैं, इसलिए यह चुनाव किसी लहर के भरोसे नहीं बल्कि बूथ को मजबूत बनाने से जीता जाएगा.”

पंजाब में इस बार पंचकोणीय मुकाबला- भूपेश बघेल

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, ”अपना अपना बूथ मजबूत करें और यह सुनिश्चित करें कि उनके बूथ पर कांग्रेस जीतेगी.” बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब में इस बार कांग्रेस का मुकाबला आम आदमी पार्टी, शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी और अकाली दल वारिस (पंजाब दे) के साथ है और ये पंचकोणीय मुकाबला है.

‘कांग्रेस के दरवाजे पंजाब से ही खुलेंगे, इसलिए जीतना जरूरी’

पंजाब कांग्रेस के प्रभारी ने आगे कहा, ”आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं क्योंकि दोनों ही अपने राजनीतिक विरोधियों पर पुलिस के जरिए जुल्म करते हैं. कार्यकर्ता ही कांग्रेस की ताकत हैं और वो ही कांग्रेस को पंजाब में सत्ता में ला सकते हैं. कांग्रेस के देशभर में आगे बढ़ने के दरवाजे पंजाब से ही खुलेंगे, इसलिए यहां जीतना जरूरी है.” 

बता दें कि पंजाब में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होंगे. इसे लेकर सभी सियासी दलों ने अभी से ही अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है. छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल 2027 के विधानसभा चुनावों में राज्य में सरकार बनाने को लेकर लगातार अपनी पार्टी की संभावनाओं पर भरोसा जता रहे हैं.

एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, ‘जब विपक्ष में था तो…’



Source link