Site icon haryananews247

मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन के अप्रूवर बनने पर विवाद:ED ने आपत्ति जताई, कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया

​200 करोड़ रुपए के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया कानूनी मोड़ आया है। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी देकर खुद को अप्रूवर यानी सरकारी गवाह बनाने की मांग की है। यह मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है, जिस पर करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जैकलीन की अर्जी पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अदालत में आपत्ति जताई है। ED ने कोर्ट से कहा कि याचिका अस्पष्ट और अधूरी है, इसलिए जवाब के लिए समय दिया जाए। कोर्ट ने ED की बात मानते हुए उसे जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकलीन ने कोर्ट में कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना चाहती हैं और सच्चाई सामने लाने में मदद करना चाहती हैं। अप्रूवर का दर्जा मिलने पर वह आरोपी से अलग होकर जांच में गवाह बन सकती हैं। यह प्रक्रिया अदालत की मंजूरी और ED की सहमति पर निर्भर करती है। यह मामला करीब 200 करोड़ रुपए की कथित ठगी से जुड़ा है। इसमें सुकेश चंद्रशेखर पर हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाने और अवैध तरीके से धन जुटाने के आरोप हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि मामले में बड़े लेन-देन और महंगे गिफ्ट्स का इस्तेमाल हुआ है। जैकलीन फर्नांडिस लंबे समय से इस केस में पूछताछ का सामना कर रही हैं। वह पहले भी दावा कर   

Exit mobile version