[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


अभिजीत दीपके ने अपनी दादी के दिवंगत होने की जानकारी के तथ्यों को सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए दावों को गलत ठहराने पर दिल्ली पुलिस के दावों पर प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, दिल्ली पुलिस के तरफ से जारी वीडियो में पुलिसकर्मी उनसे कॉर्डिनेशन को लेकर पूछते हुए देखे जा सकते हैं. 

दीपके ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैंने अपने उस कजिन से बात करने की गुजारिश की थी, जो मेरी ददी के साथ रहता है. मैंने बस कुछ मिनट के लिए अपना फोन मांगा था, ताकि मैं कम से कम अपने कंजिन का नंबर निकाल सकूं. दिल्ली पुलिस ने मुझे अपना फोन इस्तेमाल क्यों नहीं करने दिया. मैंने वकील से बात करने के लिए कहा, लेकिन उसे भी मना कर दिया गया. 

पुलिस ने मुझे बताया- मैं लंबे समय के लिए जेल जा रहा

इसके अलावा दीपके ने बताया, सुबह 3.30 बजे दिल्ली पुलिस ने मुझसे कहा कि मैं अपने पिता को फओन करूं, और उन्हें बताऊं कि कल मैं लंबे समय के लिए जेल जा रहा हूं. वहीं, जिन्होंने अभी अभी अपनी मां को खोया है. दादी के गुजरने के बाद मेरे परिवार को और कितना दुख देना चाहते थे? सुबह-सुबह 3.30 बजे मेरे माता पिता को फोन करने की कोशिश का क्या मकसद था? क्या आप उन्हें परेशान करना चाहते थे?

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के आरोपों का किया खंडन

दिल्ली पुलिस ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जैसे ही दिल्ली पुलिस के पास अभिजीत दीपके की दादी की दुखद निधन की इतिल्ला पहुंची, यह दुखद समाचार उन तक पहुंचाने के लिए पुलिसकर्मी उनके पास गईं. हर तरह की मदद के लिए उनसे पूछा गया. फ्लाइट्स, कॉल या जो भी जरूरत हो, संवेदनशील भाव के साथ उनसे पूछा. उनसे लगातार पूछा गया कि उनके पैरेंट्स से उनकी बात करा दें. एक दम से इस न्यूज से उभरने के लिए थोड़ा सोचने का टाइम भी दिया गया. फिर दोबारा से मदद के लिए पूछा. सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस तथ्य को गलत तरीके से चित्रित किया गया है. ये आप इस वीडियो में देख सकते हैं. इस दौरान पुलिस ने सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडिया का हिस्सा भी चलाया. दिल्ली पुलिस की तरफ से जारी वीडियो में पुलिसकर्मी दीपके को जानकारी देते हुए, पूछते नजर आ रहे हैं. हालांकि, दीपके इस दौरान खबर सुनकर भावुक भी नजर आए.  



Source link