Site icon haryananews247

मेंटल हेल्थ– अच्छी नौकरी है पर मन नहीं लगता:हमेशा दूसरों की मर्जी की, अब अपनी करना चाहता हूं, पर डर लगता है, क्या करूं?

​सवाल– मैं 30 साल का हूं और एक अच्छी नौकरी में हूं। बाहर से देखने पर मेरी जिंदगी ठीक-ठाक लगती है, लेकिन अंदर से मैं बहुत उलझन महसूस करता हूं। बचपन से ही मैंने वही किया, जो परिवार और समाज को सही लगा। अच्छे नंबर लाए, इंजीनियरिंग की, फिर नौकरी शुरू कर दी। लेकिन अब मुझे लगता है कि मैंने कभी यह सोचा ही नहीं कि मैं खुद क्या चाहता हूं। कई बार नौकरी छोड़ने का मन करता है, लेकिन पता नहीं कि उसके बाद क्या करूंगा। मैं अपनी पसंद, अपनी पहचान और अपने जीवन के उद्देश्य को लेकर बहुत कनफ्यूज्ड रहता हूं। क्या ये नॉर्मल है? मैं कैसे समझूं कि मैं वास्तव में कौन हूं और क्या चाहता हूं? एक्सपर्ट– डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर। सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। अगर आपको लग रहा है कि आपने गलत करियर चुन लिया है या जिंदगी में बहुत समय बर्बाद कर दिया है, तो जरूरी नहीं कि यह सच हो। हो सकता है कि आप जीवन में पहली बार गंभीरता से यह सोच रहे हों कि आपको जिंदगी में सचमुच में क्या करना है। बचपन और युवावस्था में हम अपने बारे में बहुत कम जानते हैं। इसलिए पढ़ाई और करियर से जुड़े कई फैसले परिवार की सलाह से लेते हैं। भारत में तो अक्सर करियर चुनते समय नौकरी की सुरक्षा, समाज में सम्मान और अच्छी कमाई जैसी बातों को ज्यादा महत्व दिय  

Exit mobile version