[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई में जारी कलह के बीच पार्टी प्रभारी सचिन पालयट ने पहली प्रतिक्रिया दी है. जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा बरार इस्तीफा दिया है तो उनका कहना था कि मैं इस मामले पर कुछ नहीं बोल सकता.

बता दें पंजाब कांग्रेस में कई  महीनों से जारी अंदरूनी कलह के बीच प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान ने वडिंग को पद से हटाने के अपने फैसले से अवगत करा दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की.

पंजाब कांग्रेस चीफ की रेस में कौन सा नाम सबसे आगे?

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य सिंगला को एक जुलाई को पार्टी की चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय समिति का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था.

सिंगला के अलावा पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राणा के. पी. सिंह, राजा सांसी से विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम भी प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में चर्चा में हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार, पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा जल्द की जा सकती है.

Explained: तीन CM, 3 वादे और 5 डेडलाइन! पंजाब से ₹95 हजार करोड़ का ड्रग्स कारोबार खत्म क्यों नहीं होता?



Source link