[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


अमृतसर में मैड संधु हत्याकांड को लेकर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों की कथित ऑडियो सामने आने के बाद पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कथित ऑडियो में गोल्डी ढिल्लों मैड संधु की हत्या को लेकर बात करता सुनाई दे रहा है. वह कह रहा है कि मैड संधु का कत्ल इसलिए करवाया गया क्योंकि वह जेनरेशन को खराब कर रहा था. इसके साथ ही उसने उन स्कूलों और संस्थाओं को भी चेतावनी दी है, जो मैड संधु को गेस्ट के तौर पर बुलाते हैं.

कथित ऑडियो में गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भी चेतावनी दी गई है. इसमें कहा गया है कि वह साबरमती जेल में भी सुरक्षित नहीं है. इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद पंजाब में गैंगस्टरों के बीच चल रही गतिविधियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, दिनदहाड़े मारी गोली

गुरजीत सिंह औजला ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा, “यह बेहद दुखद है कि मैड संधू की गोली मारकर हत्या कर दी गई और एक सरपंच की भी हत्या कर दी गई. पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के अपने ही विधायकों ने तथाकथित ‘शिक्षा क्रांति’ को लेकर सवाल खड़े किए हैं.”

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर, आम आदमी पार्टी यहां केवल दोनों हाथों से राज्य को लूटने के लिए आई थी. कोई भी सुरक्षित नहीं है, यहां तक कि कारोबारी भी नहीं. छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों और प्रमुख लोगों तक, सभी को धमकी भरे फोन आ रहे हैं और उनसे रंगदारी वसूली जा रही है. लोग खुलेआम रंगदारी की रकम से भरे बैग इकट्ठा कर रहे हैं. क्या पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है? क्या मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी नहीं है?”

औजला ने आगे कहा, “पंजाब कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहा है. न तो केंद्र सरकार और न ही राज्य सरकार इस पर ध्यान दे रही है. यह मुख्यमंत्री की ओर से बहुत बड़ी विफलता है.”

पंजाब चुनाव से पहले AAP विधायक सुखवीर मैसरखाना पर एक्शन, पार्टी से किया गया बाहर



Source link