[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


मोहाली में जीरकपुर के बलटाना इलाके में बुधवार (14 अक्टूबर) सुबह करीब 3 बजे पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने घर को निशाना बनाकर करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, घटना बलटाना क्षेत्र की है, जहां पूर्व पार्षद के घर को निशाना बनाया गया. अहले सुबह हुई इस फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया. शुरुआती जानकारी में 7 से 8 राउंड गोलियां चलने की आशंका जताई गई है. हालांकि, हमलावर कौन थे और उन्होंने किस वजह से फायरिंग की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है.

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, SAD ने किया समर्थन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने में जुटी है. इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर किस रास्ते से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद किस तरफ गए. इसके अलावा, फायरिंग के पीछे की वजह का भी पता लगाया जा रहा है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

एक साल पहले परिवार को मिली थी धमकी

इस मामले में करीब एक साल पुरानी धमकी का पहलू भी सामने आया है. बताया जा रहा है कि उस समय डॉनी बल गैंग की तरफ से पूर्व पार्षद के परिवार को धमकी दी गई थी. इस संबंध में पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था.

पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता

अब पुलिस पुरानी धमकी और ताजा फायरिंग के बीच किसी संभावित संबंध की जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मौजूदा घटना का उस धमकी से कोई सीधा संबंध है या नहीं.

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है. हमलावरों की पहचान, फायरिंग की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है.



Source link