[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • यूपी के 48 जिलों में बारिश
  • प्रयागराज समेत सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  • नदियों का जलस्तर बढ़ा, 13 जिले बाढ़ से प्रभावित

उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी हुई हैं, जिसकी वजह से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी हैं. मौसम विभाग ने आज 22 अगस्त को भी 48 जिलों में बारिश का अनुमान जताया है, नोएडा-गाजियाबाद में सुबह से ही बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना हो गया है. वहीं प्रयागराज समेत सात जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. 

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और दक्षिणी-पूर्वी यूपी के पास निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव होने का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटों में प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कई जगहों पर बारिश देखने को मिली है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हैं. 

यूपी के 48 जिलों में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी यूपी आज में कुछ स्थानों पर जबकि पूर्वांचल के अनेक स्थानों पर आज बारिश होने का अनुमान हैं. इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के साथ 40-50 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. 25 अगस्त तक प्रदेश के पूर्वांचल इलाकों में झमाझम बारिश होगी. 26 अगस्त से बारिश की रफ़्तार में कमी आ सकती है.  

इन जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

यूपी में आज रायबरेली, फ़तेहपुर, बांदा, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, गाज़ीपुर, जौनपुर, अमेठी, वाराणसी और चंदौली में आज अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होगी. जबकि, प्रतापगढ़, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, संत रविदास नगर, मीरजापुर और सोनभद्र में आज अनेक स्थानों पर भारी बारिश का यलो अलर्ट दिया गया है. 

लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, संत रविदास नगर और बस्ती में कुछ स्थानों पर बारिश होगी जबकि नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, हाथरस, कासगंज, बदायूं, संभल, रामपुर और बरेली में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है. 

बाढ़ की चपेट में प्रदेश के 13 जिले

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश का असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी पड़ने लगा है. गंगा-यमुना समेत प्रदेश की तमाम नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. जिसके चलते प्रयागराज, बहराइच, वाराणसी समेत 13 जिलों बाढ़ के हालात बने हुए हैं. निचले इलाकों में पानी भर गया है. 

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल



Source link