[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई में मची हलचल के बीच लुधियाना से सांसद और निवर्तमान अध्यक्ष अरमिंदर सिंह राजा वडिंग ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात के दौरान वडिंग से पंजाब को लेकर बात हुई. 

राजा वडिंग से क्या बात हुई?

सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष को लेकर चर्चा हुई.  इस बात को लेकर भी चर्चा हुई है कि आगे के समीकरण और स्थिति क्या होनी चाहिए?  दावा है कि वडिंग ने राहुल को अपनी ओर से फीडबैक सौंपा है.

माना जा रहा है कि पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष विजय इंदर सिंगला या गुरजीत औजला हो सकते हैं.

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को हटाने का फैसला पार्टी के राज्य प्रभारी महासचिव सचिन पायलट द्वारा संगठन से ली गई प्रतिक्रिया के बाद किया गया है. पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.  

राहुल गांधी को राजा वडिंग ने बताया चन्नी का ‘सच’, कहा- वो खुद…

सूत्रों ने बताया कि पांच सितंबर को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जगह पंजाब प्रभारी नियुक्त किए गए पायलट ने राज्य के पार्टी नेताओं के साथ कई दौर की बैठकें कीं और इसके बाद पार्टी आलाकमान को अपनी रिपोर्ट सौंपी, ताकि नेतृत्व में बदलाव पर फैसला लिया जा सके. सूत्रों के अनुसार, प्रदेश इकाई में कई सप्ताह से चल रही अंदरूनी कलह के बीच वडिंग को बदला जाना तय है और नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है. पंजाब विधानसभा चुनाव अगले साल की शुरुआत में होने हैं.

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान ने वडिंग को अपने फैसले की जानकारी दे दी है. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी पिछले कई दिनों से राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा कर रही थी और इसके बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने का फैसला किया गया. कांग्रेस ऐसे नेता को नियुक्त करना चाहती है जो 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के विभिन्न गुटों को साथ लेकर चल सके.



Source link