Site icon haryananews247

राज बब्बर@74; रेप सीन देखकर मां रो पड़ी थीं:मुस्लिम पत्नी का धर्म बदलने से किया इनकार, शाहरुख ने पूछा- सच में किस करते हो

​महाभारत बनाने वाले बी.आर. चोपड़ा इस शो से पहले एक फिल्म बना रहे थे। नाम था ‘इंसाफ का तराजू’। कोई भी बड़ा एक्टर फिल्म में विलेन रमेश गुप्ता बनने के लिए तैयार नहीं था, जिसे जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरे के किरदारों का बलात्कार करते दिखाया जाना था। हर एक्टर को डर था कि यह रोल उसकी इमेज बिगाड़ देगा। तभी एक न्यूकमर एक्टर ने इस रोल के लिए हामी भर दी। फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर हो गई। उस नए एक्टर का अभिनय इतना दमदार था कि जब वह मां के साथ फिल्म के प्रीमियर पर पहुंचा, तो फिल्म देखने के बाद हर कोई उससे नफरत करने लगा। रेप सीन का ऐसा असर हुआ कि प्रीमियर में ही नाराज लोग शक्लें बनाते हुए गालियां देने लगे। यह सब देखकर मां वहीं रो पड़ीं और कहा, ‘बेटा, हम कम खा लेंगे, लेकिन ऐसे काम मत किया करो।’ वो एक्टर थे, राज बब्बर, जो आज 74 साल के हो चुके हैं। जन्मदिन के खास मौके पर जानिए उनकी जिंदगी और करियर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से- राज बब्बर का जन्म पंजाबी परिवार में हुआ राज बब्बर का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ। उनके दादा और पिता दोनों रेलवे में काम करते थे। परिवार विभाजन के बाद आगरा के टूंडला आ बसा था। बचपन किराए के मकानों में बीता। उन्होंने आगरा कॉलेज से पढ़ाई पूरी की और 1975 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से ग्रेजुएशन किया। NSD में मेथड एक्टिंग की ट्रेनिंग ने उन्हें स्ट्री  

Exit mobile version