Site icon haryananews247

राहुल रॉय का मजाक उड़ाया, अब दी सफाई:फलक नाज बोलीं- मेरी कोई मंशा नहीं थी, रील हटा दी है, उन्हें ऐसे देख झटका लगा

​राहुल रॉय की कंटेंट क्रिएटर के साथ बनाई गई एक रील वायरल हो गई, जिसके चलते उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा था। आलोचना होने पर राहुल रॉय ने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें छोटे-मोटे काम करने पड़ रहे हैं। अब एक्ट्रेस फलक नाज ने भी राहुल के उस वीडियो का मजाक उड़ाने पर शर्मिंदगी जाहिर कर सफाई दी है। फलक नाज ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो जारी की है, जिसमें उन्होंने कहा है, ‘कल मैंने एक रील डाली थी, जिसमें राहुल रॉय सर थे। पहले मुझे लगा कि उन्होंने बिना मर्जी ऐसा किया है। लेकिन शाम होते-होते मुझे पता चला कि वो जिंदगी में बहुत सी चीजों का सामना कर रहे हैं। वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्हें हेल्थ इशू हैं। जब मुझे ये पता चला, तो मैंने रात को ही अपनी रील हटा दी। सुबह राहुल सर का स्टेटमेंट आया कि वो ये कंटेंट इसलिए बनाते हैं, क्योंकि लीगल इशू हैं, उन्हें बिल भरना होता है।’ आगे फलक नाज ने कहा, ‘जब उन्होंने ये कहा कि अगर आपको चिंता है, तो मदद कर दीजिए। मेरे लिए अच्छा काम ढूंढ दीजिए। क्यों नहीं सर। बिल्कुल करेंगे। हम आपको देख कर बड़े हुए हैं। मुझे बहुत बुरा लगा ये स्टेटमेंट देखकर। क्योंकि ये वक्त किसी के भी ऊपर आ सकता है। एक इंसान के तौर पर मुझे अचानक झटका लगा कि जिस इंसान के गाने इतने चलते आए हैं, वो बिग बॉस का पहला व  

Exit mobile version