सवाल- मेरी उम्र 28 साल है। मैं पिछले 3 साल से रिलेशनशिप में हूं और अब हम शादी के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन एक बात मुझे परेशान कर रही है कि मेरे बॉयफ्रेंड के अपने परिवार से रिश्ते अच्छे नहीं हैं। वह इस बारे में बात भी नहीं करता। मैं अपने परिवार के काफी करीब हूं। क्या यह फर्क हमारे रिश्ते पर असर डाल सकता है? मुझे डर लग रहा है कि मैं भी अपनी फैमिली से दूर हो जाऊंगी? क्या मेरे बच्चों पर भी असर पड़ेगा? मैं इस बारे में उससे बात कैसे करूं? मुझे क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट- डॉ. जया सुकुल, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नोएडा जवाब- सबसे पहले तो सवाल पूछने के लिए शुक्रिया। आपकी फिक्र बता रही है कि आप अपने भविष्य को लेकर संजीदा हैं। चलिए आपकी सिचुएशन समझते हैं और उसके सॉल्यूशन पर बात करते हैं। बचपन तय करता है हमारा स्वभाव आपके मन में उठ रहे डर की वजह जब हम किसी को जीवनसाथी चुनते हैं, तो चाहते हैं कि हमारे परिवार भी आपस में जुड़ें। इसलिए आपके मन में कुछ डर होना स्वाभाविक है। इस डर के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं, जिन्हें समझना जरूरी है- शुरुआती रिश्तों में प्रेम बेहद जरूरी साइकोलॉजी के मुताबिक, इस दुनिया में मनुष्य का पहला रिश्ता अपने पेरेंट्स से बनता है। यही रिश्तों की बुनियाद होती है। अगर जड़ ही कमजोर हो तो इंसान की प्यार करने, जुड़ने और भरोसा करने की क्षमता प्रभावित हो जाती
