[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


पंजाब के लुधियाना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल देखने को मिला. पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज भूपेश बघेल के सामने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और भारत भूषण आशु के समर्थकों ने हंगामा और नारेबाजी की. बघेल और कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग स्टेज पर थे और पूरा हाल नारों से गूंज उठा. राजा वडिंग के समर्थन में कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी उठे लेकिन पूरा कार्यक्रम हल्ले और गुटबाजी की भेंट चढ़ गया .

लुधियाना में पंजाब कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल गर्म हो गया, जब कुछ कार्यकर्ता एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के विरोध में ‘बघेल गो बैक’ लिखी टी-शर्ट पहनकर गुरुनानक देव भवन पहुंच गए. कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा वडिंग और भूपेश बघेल के पहुंचते ही समर्थकों के बीच जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई.

ये भी पढ़ें: ‘अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा’, राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

नारेबाजी से गरमाया माहौल

राजा वडिंग ने मंच से कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत नेताओं के बजाय कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाने की अपील की. इसके बाद पूर्व विधायक सिमरजीत बैंस के समर्थकों ने कांग्रेस और राजा वडिंग के पक्ष में नारे लगाए, जिससे माहौल और गर्मा गया.

हंगामा कर रहे लोगों को वडिंग ने बताया RSS समर्थक

इस दौरान पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के समर्थकों ने भी जोरदार नारेबाजी की. उनका आरोप था कि राजा वडिंग ने इशारों में उन्हें उकसाया. वहीं, राजा वडिंग ने हंगामा कर रहे लोगों को आरएसएस का समर्थक बताते हुए कार्यक्रम से बाहर जाने के लिए कहा. घटना के चलते कुछ देर तक कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

प्रभारी भूपेश बघेल को दी जिम्मेदारी

दरअसल, कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल को दस दिन के दौरे पर पंजाब भेजा है, क्योंकि पूर्व सीएम चन्नी के तेवर बागी हैं और पार्टी इस दौरे के बाद कोई बड़ा फैसला लेगी. विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी हावी है और पार्टी इंचार्ज को घर संभालने की जिम्मेदारी दी गई है.

ये भी पढ़ें: भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी

Input By : प्रदीप भंडारी



Source link