Site icon haryananews247

लुधियाना में मलाइका अरोड़ा के डांस पर फैंस बेकाबू:नाच पंजाबन और मुन्नी बदनाम हुई गाने पर दी परफॉर्मेंस, सेल्फी के लिए मची होड़

​लुधियाना में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने परफॉर्मेंस दी। मौका शहर के एक बड़े कारोबारी की एनिवर्सरी का था। मलाइका ने अपने डांस और स्टेज प्रेजेंस से मेहमानों को खूब एंटरटेन किया। मलाइका अरोड़ा को अपने बीच पाकर फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बेकाबू होते दिखे। बाउंसरों ने बड़ी मुश्किल से भीड़ को संभाला। कार्यक्रम में उन्होंने ‘चल छैया-छैया’, अनारकली डिस्को चली और मुन्नी बदनाम हुई, नाच पंजाबन जैसे गानों पर डांस किया। सिंगर सागर भाटिया ने भी अपनी गायकी से समां बांधा। मलाइका की परफॉर्मेंस के PHOTOS… एक घंटे तक रुकीं मलाइका अरोड़ा जानकारी के अनुसार, लुधियाना के पॉश इलाके फिरोजपुर रोड स्थित महाराजा मेंशन में बुधवार को शहर के एक नामी टेक्सटाइल कारोबारी की 25वीं सिल्वर जुबली एनिवर्सरी थी, जहां मलाइका अरोड़ा ने परफॉर्मेंस दी। कार्यक्रम की शुरुआत डीजे पार्टी से हुई, जिसके बाद मलाइका अरोड़ा ने स्टेज संभाला। इस दौराव उन्होंने चल छैया-छैया’, ‘अनारकली डिस्को चली’ और ‘मुन्नी बदनाम हुई’ जैसे गानों पर डांस किया। वह करीब एक घंटे तक यहां पर रुकीं। हर किसी को झूमने पर मजबूर किया कार्यक्रम में शहर की करीब 500 नामी हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में जैसे ही मलाइका ने स्टेज पर एंट्री ली, पूरा हॉल तालियों और शोर से गूंज उठा। मलाइका ने अपने सिग्नेचर स्टेप्स   

Exit mobile version