Site icon haryananews247

विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस किया,VIDEO:गुरुग्राम में स्टेज पर बैठकर गाने भी सुने; क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया

​गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में इवेंट रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे। कार्यक्रम में करन औजला ने कई गाने गाए। उन्होंने विराट कोहली के लिए अपना हिट सॉन्ग ‘विनिंग स्पीच’ भी सुनाया। इस दौरान विराट ने गाने की लाइन ‘औजला दे कन्ना विच नट्टियां’ पर करन औजला के साथ स्टेप किया। इसके बाद वह स्टेज पर बैठकर उनके गाने सुनते नजर आए। विराट कोहली के इवेंट की तस्वीरें… कोहली बोले- मैच से पहले विनिंग स्पीच सुनता हूं इवेंट के दौरान विराट कोहली ने करन औजला से कहा- “मैं करन औजला का बहुत बड़ा फैन हूं। आप दिल से गाने लिखते हैं और यह बात आपके गानों में साफ नजर आती है। आप अपनी कहानी को अपने गानों के जरिए पेश करते हैं, जो काफी खास है। विनिंग स्पीच’ वह गाना है जिससे मैं सबसे ज्यादा जुड़ाव महसूस करता हूं। यह गाना आपके जीवन के सफर को बयां करता है और मुझे इसमें अपने सफर की भी काफी समानताएं नजर आती हैं। यह गाना मेरे लिए बहुत खास है। मैच खेलने जाने से पहले भी मैं इसे कई बार सुन चुका हूं।” प्राइवेट जेट से पहुंचे विराट और करन ग्लोबल प्रीमियर इवेंट में शामिल होने के लिए विराट कोहली और करन औजला प्राइवेट जेट से दिल्ली पहुंचे।   

Exit mobile version