Site icon haryananews247

‘वेलकम टू द जंगल’ स्टारकास्ट के साथ रैपिड फायर राउंड:अन्ना बोले- क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे? अक्षय ने दिशा को टाइगर बताया

​‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदसानी, दिशा पाटनी और डायरेक्टर अहमद खान ने दैनिक भास्कर के रैपिड फायर राउंड में मस्ती की। कलाकारों ने ‘जंगल सेगमेंट’ खेला, जिसमें जानवरों के नाम के आधार पर एक-दूसरे की खूबियां बताईं। किसी को लायन, किसी को फॉक्स और किसी को ईगल बताया गया। अक्षय ने दिशा की खिंचाई की। अरशद ने परेश रावल और फिरोज नाडियाडवाला को अलग-अलग जानवरों से जोड़ा। सुनील शेट्टी के मजेदार जवाबों ने माहौल हल्का बनाए रखा। सभी ने फिल्म से जुड़ी इमोशनल यादें भी साझा कीं। लायन और टाइगर पर दिलचस्प जवाब सबसे पहले ‘लायन’ का नाम आया, जिसे ताकत, नेतृत्व और दबदबे से जोड़ा गया। सुनील शेट्टी ने डायरेक्टर अहमद खान का नाम लेते हुए मजाक में कहा कि इनके बिना फिल्म नहीं बनती। ‘टाइगर’ पर अक्षय कुमार ने दिशा पाटनी का नाम लिया, जबकि अरशद वारसी ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को टाइगर बताया। फॉक्स के सवाल पर सामने आया परेश रावल का नाम ‘फॉक्स’ यानी चालाक और तेज दिमाग वाले जानवर पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने परेश रावल का नाम लिया। बाकी कलाकारों ने भी रिएक्शन दिए। एलिफेंट और हॉर्स पर हुई हंसी-मजाक वाली बातचीत ‘एलिफेंट’ को भरोसेमंद, लंबी याददाश्त और मजबूत व्यक्तित्व से जोड़ा गया। इस दौरान अक्षय कुमार ने अरशद वारसी क  

Exit mobile version