‘370 रुपए की बिरयानी’ वाले वीडियो के बाद कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सेजल पवार नाम की एक डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर ने कहा था कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट कॉलेज (KEM हॉस्पिटल, मुंबई) में मेडिकल रिसर्च और डिसेक्शन के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स को देखते और उनका मजाक उड़ाते थे। वीडियो में सेजल ने कहा, “खोपड़ी काटी और फिर लास्ट में जो भी है, प्रजनन अंग…” इस पर प्रणित मोरे ने पूछा, “तू डॉक्टर है या कसाई? और जोक भी मारते हो या सीरियस रहते हो?” सेजल ने जवाब दिया, “मारते हैं।” इसके बाद प्रणित मोरे ने कहा, ” ऐसे जोक भी मारते हो कि इसके (शव) दिमाग में कुछ नहीं है।” बातचीत के दौरान सेजल ने आगे कहा, “जो भी हो… साइज वगैरह।” यह सुनकर प्रणित मोरे ने हैरानी जताते हुए पूछा, “क्या? तुम लोग इन सब बातों पर भी चर्चा करते हो?” सोशल मीडिया पर बयान को लेकर नाराजगी वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसको लेकर नाराजगी जताई और यह भी सवाल उठाया कि इस वीडियो पर रिएक्शन उतना ज्यादा क्यों नहीं दिख रहा, जितना हिमांशु जांगड़ा के बयान पर देखने को मिला था। वीडियो को लेकर सेजल पवार ने मांगी माफी विवाद बढ़ने के साथ सेजल ने माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। एक इंस्टा पोस्ट में
