Site icon haryananews247

शाओमी 17T लॉन्च, कीमत ₹54,999 से शुरू:120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी; शाओमी TV FX मिनी भी पेश

​टेक कंपनी शाओमी ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी 17T और शाओमी FX मिनी LED TV लॉन्च की हैं। स्मार्टफोन 120x जूम के साथ 50MP लाइका कैमरा, 6500mAh बैटरी और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ आया है। कंपनी ने इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल परफॉरमेंस और हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। शाओमी 17T को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले शुरुआती वैरिएंट की कीमत 59,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर में ₹5000 के डिस्काउंट के बाद इसे 54,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। भारत में इसका मुकाबला वनप्लस 15R और वीवो V70 जैसे स्मार्टफोन्स से होगा। वहीं, शाओमी FX मिनी LED TV को 4 वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 32,999 रुपए रखी गई। लॉन्च ऑफर में फिलहाल इसे 29,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 10 जून और TV की सेल 11 जून से शुरू होगी। शाओमी 17T: डिजाइन, डायमेंशन और इन-हैंड फील मटेरियल और टेक्स्चर: फोन का बैक पैनल और साइड फ्रेम प्रीमियम फिनिश वाले प्लास्टिक मटेरियल से बना है, जो हाथ में पकड़ने पर बिल्कुल ग्लास (कांच) जैसा स्मूथ फील देता है। इसका लुक काफी सिंपल और मिनिमलिस्टिक है। डायमेंशन और वजन: फोन सिर्फ 8.17mm पतला है और इसका वजन करीब 201.8 ग्राम है। हालांकि, स्लिम डिजाइन और वेट डिस्ट्रिब्यूशन की वजह से यह हाथ में काफी हल्का, छोटा और कॉ  

Exit mobile version