बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को आज फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल हो चुके हैं। उनकी पहली फिल्म दीवाना 34 साल पहले आज के ही दिन 26 जून को रिलीज हुई थी। इस खास मौके पर शाहरुख खान मंगलूरु के एक इवेंट का हिस्सा बने, जहां आइकॉनिक पोज, हिट गानों में डांस करते हुए एक्टर ने मंगलूरु की बचपन की याद पर भी बात की है। इस दौरान एक्टर ने कन्नड़ में फैंस से बात कर हर किसी का ध्यान खींच लिया। शाहरुख खान इस इवेंट में बचपन की एक तस्वीर लेकर पहुंचे थे। इवेंट के बीच उन्होंने जेब में रखी वो तस्वीर निकालकर ऑडियंस को दिखाई, जो उनके अनुसार, उनके बचपन की इकलौती तस्वीर है। शाहरुख ने तस्वीर दिखाते हुए कहा, ‘भले ही इस समय यह तस्वीर थोड़ी अटपटी लगे, क्योंकि मैं इसमें बिना कपड़ों के हूं। ये मेरे पास मेरे बचपन की इकलौती तस्वीर है, जो मंगलूरु में ली गई थी। मैं बिना कपड़ों के बाल्टी में हूं।’ बता दें कि शाहरुख खान का जन्म नई दिल्ली में हुआ था, हालांकि उन्होंने बचपन के शुरुआती 5 साल अपने दादा जी इफ्तिखार अहमद के साथ मंगलूरु में ही बिताए हैं। इवेंट में शाहरुख खान ने फैंस को कन्नड़ में ग्रीट किया है, जिसके बाद उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गीतों के साथ-साथ झूमे जो पठान और छम्मक छल्लो पर भी परफॉर्म किया। देखिए इवेंट से शाहरुख खान की तस्वीरें- संयोग से मिली थी फिल्म दीवाना फिल्मों से प
