[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


शाहरुख खान का नाम आते ही जेहन में एक ऐसा सुपरस्टार आता है, जिसने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के अपनी मेहनत से पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया. दिल्ली में पले-बढ़े शाहरुख खान ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और वहां से निकलकर वह आज बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. उनकी कहानी सिर्फ एक एक्टर बनने की कहानी नहीं है, बल्कि यह सिखाती है कि अगर मेहनत, अनुशासन और सही सोच के साथ आगे बढ़ा जाए, तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.

अगर आप भी अपनी जिंदगी में बड़ा मुकाम हासिल करना चाहते हैं, तो शाहरुख खान की जिंदगी से कुछ जरूरी बातें सीखी जा सकती हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी सोच और काम करने के तरीके को बदल सकते हैं.

मेहनत और अनुशासन को बनाएं अपनी आदत

शाहरुख खान की सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह उनकी मेहनत और अनुशासन है. उन्होंने मुंबई आने से पहले दिल्ली में मशहूर थिएटर डायरेक्टर बैरी जॉन के साथ काम करते हुए एक्टिंग की बारीकियां सीखी थीं. उनके पास न तो कोई फिल्मी परिवार का सहारा था और न ही कोई गॉडफादर, फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर टीवी सीरियल्स से शुरुआत करके फिल्मों तक का सफर तय किया. अगर आप भी अपनी जिंदगी में कुछ बड़ा करना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने काम को लेकर अनुशासन अपनाना जरूरी है. रोजाना एक तय समय पर काम करना, अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखना और मुश्किल हालातों में भी हार न मानना, यही आदतें किसी भी इंसान को आगे बढ़ने में मदद करती हैं.

यह भी पढ़ेंः भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट

विनम्रता और सकारात्मक सोच है असली पहचान

शाहरुख खान की एक खासियत यह भी रही है कि सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बावजूद वह हमेशा जमीन से जुड़े और विनम्र बने रहे. वह अक्सर अपने इंटरव्यू में कहते हैं कि असफलता से घबराने की बजाय उससे सीखना चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए. उनकी यह सोच बताती है कि सफलता पाने के बाद भी घमंड नहीं करना चाहिए, बल्कि दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए. इसके अलावा शाहरुख खान अपने फैंस और काम के प्रति जो समर्पण दिखाते हैं, वह भी सीखने लायक है. 

यह भी पढ़ेंः  सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!



Source link