Site icon haryananews247

शिल्पा शेट्टी बोलीं- रात 9 बजे सो जाती हूं:पार्टी नहीं करती; फिटनेस हो या शादी, चीट नहीं कर सकते, यही है मेरी लाइफस्टाइल

​मकाऊ में आयोजित दैनिक भास्कर एशिया अवॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस 2026 के दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सफलता, फिटनेस, परिवार और जीवन पर बात की। उन्होंने कहा कि वह खुद को किसी एक पहचान तक सीमित नहीं मानतीं, बल्कि अनुशासन, सकारात्मक सोच और सीखने में विश्वास रखती हैं। शिल्पा ने बताया कि उनके लिए सफलता सिर्फ नाम और उपलब्धियां नहीं, बल्कि परिवार का गर्व, लोगों का प्यार और जीवन में संतुलन है। सवाल: इतने सालों की सफलता, फेम और उपलब्धियों के बाद अगर पूछा जाए कि ‘शिल्पा शेट्टी कुंद्रा कौन हैं?’, तो आपका जवाब क्या होगा? जवाब: सबसे पहले दैनिक भास्कर ग्रुप का धन्यवाद, जिन्होंने मुझे यहां आमंत्रित किया। जहां तक सवाल है कि शिल्पा शेट्टी कौन हैं, तो मैं सबसे पहले एक इंसान हूं। मैं चाहती हूं कि लोग मुझे एक अच्छी इंसान के रूप में याद रखें। मेरी उपलब्धियां, मेरा फेम अलग बातें हैं। चाहे एक एक्टर, एंटरप्रेन्योर या वेलनेस एक्टिविस्ट के तौर पर, मेरी असली पहचान यही है कि मैं एक सिंपल और अच्छी इंसान हूं। सवाल: जब आप अपनी जर्नी को पीछे मुड़कर देखती हैं, तो कौन-सा चैप्टर सबसे खास लगता है? जवाब: सच कहूं तो मैं पीछे मुड़कर देखना पसंद नहीं करती। मैं वर्तमान में जीना पसंद करती हूं। मुझे ‘अब’ को एंजॉय करना अच्छा लगता है। यही मेरी जिंदगी का मंत्र रहा है- प्रेजेंट में रहो और उस पल को जिय  

Exit mobile version