[wpcode id="23"]
BREAKING India Latest News | World News | Sports | Business | Entertainment | Technology | Weather Updates | Live News 24x7


संगरूर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव सतौज की तरफ कूच कर रहे पंजाब के कर्मचारियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पंजाब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया. ये कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के गांव की तरफ कूच कर रहे थे.

पंजाब के कर्मचारियों ने संगरूर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार (23 अगस्त) को बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया. पुरानी पेंशन सांझा फ्रंट पंजाब की ओर से तोलावाल अनाज मंडी में लोगों को इकट्ठा किया गया था. पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से हजारों कर्मचारी प्रदर्शन में पहुंचे.

पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के लिए कमर्चारियों ने जताया रोष

प्रदर्शनकारी अपने बच्चों के साथ भी धरने में शामिल हुए और पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने की मांग को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष जताया. इस दौरान संगरूर पुलिस के जवान बड़ी संख्या में तैनात थे. जब ये कर्मचारी सीएम भगवंत मान के गांव सतौज की तरफ कूच कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. कर्मचारियों ने बैरिकेड तोड़ कर सातौज गांव में पहुंचने की कोशिश की. कई लोग तो खेतों की तरफ से गांव में इंटर करने की कोशिश कर रहे थे.

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भगवंत मान सरकार पर हमला

पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने को लेकर भगवंत मान की सरकार को घेरा था. वडिंग ने 17 अगस्त को राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि कर्मचारियों की आवाज दबाने के लिए सरकारी ताकत का इस्तेमाल किया जा रहा. वडिंग ने कर्मचारियों को DA और ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) नहीं मिलने का मसला उठाते हुए भरोसा दिलाते हुए कहा था कि कांग्रेस हक की लड़ाई में मजबूती से साथ खड़ी रहेगी.

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया ‘रोल मॉडल’ तो भड़के चन्नी, बोले- ‘अपनी जुबान…’



Source link