सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड ने शनिवार को स्पेशल कोर्ट में बताया कि अप्रैल 2024 में उनके घर के बाहर हुई फायरिंग एक्टर की हत्या की कोशिश थी। हालांकि, अब तक अदालत में गवाही देने वाले सलमान के पर्सनल बॉडीगार्ड का नाम सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि सलमान की सिक्योरिटी में कई बॉडीगार्ड रहते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख बॉडीगार्ड गुरमीत सिंह जॉली (शेरा) हैं। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, इस मामले की सुनवाई पिछले महीने शुरू हुई, जिसमें बॉडीगार्ड ने पहले गवाह के रूप में बयान दिया। 14 अप्रैल 2024 को दो बाइक सवार लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की थी। पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी थी बॉडीगार्ड ने बताया कि वह 13 अप्रैल को शाम 7 बजे अपनी ड्यूटी पर आए थे। उस समय सलमान की सुरक्षा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकियों के कारण बढ़ाई गई थी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को सुबह पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। CCTV स्क्रीन पर देखा कि दो लोग हेलमेट पहनकर बाइक पर आए और बिल्डिंग की ओर फायरिंग की। गार्ड तुरंत मौके पर पहुंचे, आरोपी फरार हुए बॉडीगार्ड के अनुसार हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायर किए। इसके बाद वह और अन्य गार्ड तुरंत बाहर गए, लेकिन हमलावर ‘आई लव बांद्रा’ पॉइंट की ओर भाग गए और फिर मेहबूब स्टूडियो रोड की तरफ निकल गए। स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर महेश मुल
