आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ के 25 साल पूरे होने और ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ की 25वीं सालगिरह के मौके पर मुंबई में एक सेलिब्रेशन इवेंट हुआ। शनिवार को इस इवेंट में सलमान खान, करीना कपूर और रेखा समेत बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स पहुंचे। इवेंट में सलमान खान नए अल्ट्रा-शॉर्ट हेयर लुक में पहुंचे, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तुलना फिल्म ‘तेरे नाम’ के हेयरस्टाइल से की जा रही है। सेलिब्रेशन के दौरान जब आमिर और सलमान पोज दे रहे थे, तब पैपराजी लगातार उन्हें कैमरे की तरफ देखने के लिए कह रहे थे। इस पर सलमान ने मजेदार रिएक्शन दिया। सलमान का रिएक्शन देखकर आमिर खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस दौरान आमिर खान के साथ ‘लगान’ की टीम भी मौजूद थी। इवेंट में काजोल, जूही चावला, रेखा, किरण राव, आमिर खान की बेटी इरा खान और उनके दामाद समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। देखें इवेंट की तस्वीरें- फिल्म लगान के 25 साल पूरे गौरतलब है कि आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ भारतीय सिनेमा की सबसे फेमस फिल्मों में गिनी जाती है। साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया था, जबकि आमिर इसमें मेन लीड और को-प्रोड्यूसर थे। फिल्म की कहानी ब्रिटिश शासन काल के दौरान चंपानेर गांव की है। सूखे और भारी टैक्स से परेशान ग्रामीणों के लिए भुवन नाम का युवक अंग्रेज अधिकारी कै
