रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन के लिए सलमान खान होस्ट के रूप में वापसी करेंगे। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, वह 21 सितंबर से नए सीजन की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इससे पहले सलमान खान डायरेक्टर वामसी पेडिपल्ली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा करने की तैयारी में हैं। इस फिल्म में नयनतारा भी नजर आएंगी। सूत्र के मुताबिक, एक्टर की टीम उनकी शूटिंग और शो के शेड्यूल को कोऑर्डिनेट करने में बिजी है। ‘बिग बॉस 20’ के लिए शॉर्टलिस्टिंग और ऑडिशन जल्द शुरू होने की उम्मीद है। सूत्र का कहना है कि शो के मेकर्स ने कई जाने-माने टीवी पर्सनैलिटीज से संपर्क किया है और शुरुआती बातचीत चल रही है। रियलिटी शो के कुछ कंटेस्टेंट्स को नए सीजन के लिए भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। यह पहल OTT दर्शकों के एंगेजमेंट को देखते हुए की जा रही है। इसके अलावा, शो के कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स भी वापस आ सकते हैं। शो के फॉर्मेट और कंटेस्टेंट लिस्ट के बारे में और जानकारी आने वाले हफ्तों में सामने आ सकती है। बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और बसीर अली जैसे कंटेस्टेंट शामिल थे। वहीं, सलमान खान डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी हैं। सल
